स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: तृणमूल कांग्रेस में दरार की खबरों के बीच पार्टी की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की समिति को भंग कर दिया। पार्टी पर अपने दृढ़ नियंत्रण का दावा करते हुए, ममता ने इस कार्य समिति में जहां अपने पुराने, विश्वस्त और भरोसेमंद नेताओं पर विश्वास जताया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी में अभिषेक बनर्जी के बढ़ते प्रभाव के बीच, बैठक में कुछ वरिष्ठ नेताओं ने एक बार फिर रेखांकित किया कि ममता बनर्जी उनकी 'सर्वोच्च नेता' हैं।
राष्ट्रीय कार्य समिति में अमित मित्रा, पार्थ चटर्जी, सुब्रत बख्शी, सुदीप बंदोपाध्याय, अभिषेक बनर्जी, अनुब्रत मंडल, अरूप विश्वास, फिरहाद हकीम और यशवंत सिन्हा शामिल हैं लेकिन तृणमूल के नेता डेरेक ओ ब्रायन और सौगत रॉय को समिति में शामिल नहीं है। पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने बताया है कि, अभिषेक बनर्जी अब राष्ट्रीय महासचिव नहीं रहा।