स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज साल के आखिरी चंद्रग्रहण लगने के बाद 15 दिनों के अंतराल पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी घटित होगा। यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। यह ग्रहण अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देगा। भारत में इस ग्रहण को भी नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण से इसक सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।