दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश

author-image
New Update
दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम हुई झमाझम बारिश व ठंडी हवा से अधिकतम तापमान 32 से गिरकर 27 डिग्री तक पहुंच गया है। इस कारण सुबह-शाम की ठंड लौट आई है। तापमान में हुई गिरावट ने एक बार फिर से लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया है। मौसम का ऐसा मिजाज अभी 25 मार्च तक बना रहेगा। पूरे सप्ताह बादल छाए रहने व 24 मार्च को एक बारिश होने की संभावना है। उसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि लोदी रोड में 25.6 डिग्री सेल्सियस व रिज में 26 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिल्ली के मुकाबले में एनसीआर के इलाके ज्यादा ठंडे रहे। फरीदाबाद सबसे ठंडा रहा यहां अधिकतम तापमान 23.7, नोएडा में 24.9 गुरूग्राम में तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।