रामनवमी में इन राशियों पर बरसेगी कृपा

author-image
New Update
रामनवमी में इन राशियों पर बरसेगी कृपा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: अयोध्‍या के ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस बार रामनवमी में सिंह राशि, मेष राशि, वृषभ राशि और तुला राशि के जातकों पर मां जगदंबा की असीम कृपा बनी रहेगी।



सिंह राशि: चैत्र रामनवमी में इस राशि के जातक का समय बेहद शुभ रहने वाला है. नौकरी मिलने की उम्मीद है। इस राशि के जातक के विवाह के योग बन सकते हैं। मां जगत जननी की असीम कृपा बरसेगी।



मेष राशि: इस राशि के जातक के लिए धन का लाभ होगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा। रामनवमी में अखंड ज्योति प्रज्वलित करना चाहिए।



वृषभ राशि: परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। प्रमोशन की संभावना बनी रहेगी। कोई भी नया कार्य शुरुआत करने से पहले मां जगत जननी का ध्यान करें, धन का लाभ होगा।



तुला राशि: कई शुभ समाचार मिल सकते हैं। नए रिश्ते के बंधन के साथ ही साथ परिवार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। चैत्र रामनवमी में मां जगत जननी जगदंबे के दर्शन पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।