अजवाइन के तेल के फायदे

author-image
New Update
अजवाइन के तेल के फायदे

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : अजवाइन के बीजों में एक छोटी मात्रा में तेल होता है, जिसे अजवाइन तेल के रूप में जाना जाता है। इस तेल में थाइमोल होता है। यह बीजों को गंध देता है। थाइमोल का उपयोग पाचन संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। अजवाइन के पानी का सेवन बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए किया जाता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। अजवाइन के सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।