महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के लाभ

author-image
New Update
महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के लाभ

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: महाशिवरात्रि पर जल से अभिषेक करने से वर्षा होती है। कुशोदक से रुद्राभिषेक करने से रोग दूर होते हैं। दही से रुद्राभिषेक करने पर भवन और वाहन की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि पर धनवृद्धि के लिए शहद-घी से अभिषेक करें। यदि इत्र मिश्रित जल से अभिषेक करते हैं तो हैं बीमारियां दूर होती है। संतान प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि के दिन गाय के दूध से अभिषेक करें। गाय के दूध में घी मिलाकर अभिषेक करने से आरोग्य जीवन की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि पर सरसों से तेल से अभिषेक करने पर शत्रुओं को नाश होता है।