जानिए, आज का राशिफल

author-image
Harmeet
New Update
जानिए, आज का राशिफल

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : वृषभ राशि : वृषभ राशि के लोग आज के दिन काफी रिलैक्‍स रहेंगे। वे अच्छा खाना पसंद करेंगे और कुछ नए व्यंजन बना सकते हैं। घरेलू खर्चों पर ध्यान देंगे। रोजगार के मामले में आज कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने प्रयासों के फल से प्रसन्नता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें और अपने विरोधियों को मात देने के लिए समय निकालें। आज शिव चालीसा का पाठ करें। कोई अच्‍छी खबर मिल सकती हैवृषभ राशि के लोगो को।


मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के दिन अच्‍छा है और आज आप मानसिक तनाव से बाहर आएंगे और कुछ अच्छा सोचेंगे। आज आपको परिवार के छोटे सदस्यों का सहयोग मिलेगा और उनके साथ समय बिताने से आपको खुशी मिलेगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे और उन्हें समझने की कोशिश करेंगे। उनकी मदद से कोई नया काम करने में आपको फायदा होगा। प्रेम जीवन में आज आपका प्रिय आपको कोई तोहफा दे सकता है और आप उनकी नजरों में सम्मान महसूस करेंगे।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों को सफलता के साथ-साथ सराहना भी मिलेगी। दांपत्य जीवन में आज का दिन सुखमय रहेगा और आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको धन, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। बेवजह के विवादों से आपको दूर रहने की कोशिश करनी होगी। अपने आप को अकेला समझने की कोशिश न करें बल्कि सभी के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को भी अपनी मेहनत का फल परीक्षा में मिलेगा। आज शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए आज फायदे का दिन है। आज आपको विदेश व्यापार से भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको नौकरी मिल सकती है। विवाहितों को ससुराल पक्ष से कोई सम्मान या उपहार मिल सकता है। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए फायदे का दिन है और आज आपको व्यवसाय में नए अवसर मिलने की संभावना है। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिससे आप पहले कभी नहीं मिले हों, लेकिन उससे मिलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके प्रयास सफल रहेंगे और आज आपको कोई पद मिल सकता है। आज आपको सरकार और प्रशासन से सहयोग मिलेगा और आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज गायत्री चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रहेगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों और विशेषकर माता-पिता का स्नेह प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने की संभावना रहेगी। शादीशुदा जातकों को निजी जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन उनकी सेहत बिगड़ने से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आज कोई कीमती सामान चोरी या गुम हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। पुराना अटका हुआ धन प्राप्त करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। फिजूलखर्ची से दूरी बनाएं, नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार में सफलता मिलेगी और नौकरी के क्षेत्र में आ रही दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए आज का दिन फायदे वाला है। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी से निकटता की अनुभूति होगी। साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में सफलता मिलेगी और आप चुनौतियों से बाहर निकल आएंगे। आर्थिक रूप से किए गए प्रयास सफल रहेंगे, लेकिन निवेश करने के लिए आज का दिन कमजोर है, इसलिए सावधान रहें। आज पीले चंदन का तिलक करें।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और तनाव में बीतेगा। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिलने से घर में खुशहाली आएगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी। आज छात्रों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा और किसी नई योजना पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा।विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। माता सरस्वती की पूजा करें और गुड़ खाकर कार्य के लिए निकलें।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपके रिश्ते में रोमांस और प्यार रहेगा। एक-दूसरे को उपहार का आदान-प्रदान करेंगे। विवाहितों को संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। दांपत्‍य जीवन में भी सुख-समृद्धि रहेगी। व्यापार करने वाले लोग आज नए काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास ही सफलता दिलाएंगे। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ है और व्यापार के क्षेत्र में आ रही दिक्कतों से आपको निजात मिलेगी और आपको छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। जो काम के सिलसिले में होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कुछ राजनीतिक लोगों का सहयोग भी आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।