अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने के का थीम क्या है ?

author-image
New Update
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने के का थीम क्या है ?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हर साल की तरह इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने के लिए एक थीम रखी गई है, 'बहुभाषी शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग: चुनौतियां और अवसर' हमारे बचपन का परिवेश ही हमारी भाषाओं को निर्धारित कर देता है। हम जहां पलते-बढ़ते हैं, वही हमारी मातृभाषा बन जाती है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में 6000 भाषाएं बोली जाती हैं, जिनमें से लगभग 2680 भाषाएं यानी कि 43 फीसद खत्म होने की कगार पर हैं। आधुनिक जमाने में डिजिटल दुनिया का मानव जीवन में प्रवेश तेजी से बढ़ा है, जिसके कारण सांस्कृतिक और पुरानी भाषाएं तीव्रता से विलुप्त होती जा रही हैं। आपको बता दें कि हर महीने दुनिया भर से लगभग 2 भाषाएं गायब होती जा रही हैं। सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2022 की थीम 'बहुभाषी शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग: चुनौतियां और अवसर' पर रखी गई है।