भारत में जल्द लॉन्च होगा Oppo Reno 8T

author-image
New Update
भारत में जल्द लॉन्च होगा Oppo Reno 8T

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: Oppo Reno 8 series की लॉन्चिंग भारत में जल्द होने वाली है। अब एक टिप्स्टर ने Oppo Reno 8T को लेकर एक रिपोर्ट दी है और इसके कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Oppo Reno 8T में 6.43 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसे 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया जाएगा। Oppo Reno 8T में तीन रियर कैमरे होंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 100 मेगापिक्सल का होगा। फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। Oppo Reno 8T में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। ​