स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर कंबल वितरण

author-image
New Update
स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर कंबल वितरण

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: आज स्वामी विवेकानंद के उपलक्ष में 17 नंबर वार्ड के आंबेडकर भवन में बीजेपी पार्षद ललन मेहरा के नेतृत्व में 500 लोगो में कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सफाई कर्मी, रिटायर्ड व्यक्ति, डॉक्टर, शिक्षक को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल्टी विधानसभा के विधायक अजय कुमार पद्दार, आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल, मंडल 2 के अध्यक्ष दशरत यादव, आसनसोल ज़िले के वाईस प्रेसिडेंट सुब्रत मिश्रा, कुल्टी विधानसभा के कन्वेनर राजेश सिन्हा, कुल्टी मंडल 2 का युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश यादव, महेश सिंह युवा नेता उत्पल घोष उपस्थित थे। इस कार्यकर्म से स्थानीय लोगो में ख़ुशी थी। भाजपा के पार्षद ललन मेहरा का कहना है कि स्वामी जी के वाणी और आदर्श हर एक इंसान को अनुप्रणित करता है।