Redmi का यह सस्ता फोन जल्द हो सकता है लॉन्च

author-image
New Update
Redmi का यह सस्ता फोन जल्द हो सकता है लॉन्च

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: रेडमी का नया फोन Redmi 12C भारत में आने के लिए तैयार है। Redmi 12C एक सस्ता फोन है जिसे पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया है। उम्मीद है कि Redmi 12C के भारतीय वेरियंट को भी चाइनीज वेरियंट की डिजाइन में भी पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक Redmi 12C में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग मिलेगी। इसे 8,400 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। ​