मैक्सिमा की नई स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च

author-image
New Update
मैक्सिमा की नई स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: घरेलू कंपनी Maxima ने अपनी नई स्मार्टवॉच Maxima Max Pro Shogun को भारत में लॉन्च कर दिया है। मैक्सिमा की स्मार्टवॉच सीरीज का ये नया एडिशन ऑयल फिनिश और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। मैक्स प्रो मैक्स प्रो शोगन स्मार्टवॉच में कई बेहतरीन फीचर्स से लैस किया गया है। वॉच में 1.85 इंच का HD बड़ा डिस्प्ले और अल्ट्रा-ब्राइट स्क्रीन, 550 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। वॉच में पावर सेवर और सोशल मीडिया नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं भी हैं। वॉच के साथ फाइंड माय फोन, वेदर अपडेट, कैलकुलेटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस वॉच की कीमत 1,799 रुपये है। स्मार्टवॉच को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। ​