पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर एक और मामला दर्ज

author-image
New Update
पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर एक और मामला दर्ज

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपने कार्यकाल में जितनी अवैध वसूली की थी। वो सब मामले एक-एक करके बाहर आ रहे हैं। अब परमबीर सिंह पर रंगदारी का एक और नया मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले उन पर ऐसे ही तीन मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। शुक्रवार रात गोरेगांव पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ चौथा मामला दर्ज किया गया। इस मामले में निलंबित चल रहे पुलिस अधिकारी सचिन वाजे भी आरोपी हैं। इससे पहले मुंबई पुलिस ने फिरौती के एक मामले में भी परमबीर सिंह व आठ अन्य के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था। इसकी जांच राज्य सरकार ने महाराष्ट्र सीआईडी को ट्रांसफर कर दी थी। इनके खिलाफ ठाणे में दर्ज दो अन्य मामलों की जांच भी सीआईडी को सौंपे जाने की तैयारी चल रही है।