नए साल के पहले दिन कपूर से करें आरती

author-image
New Update
नए साल के पहले दिन कपूर से करें आरती

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सनातन धर्म में पूजा सामग्री का विशेष महत्व है। पूजा सामग्री में धूप,बत्ती से लेकर कपूर बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इनके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। पूजा के काम में कपूर का बेहद खास इस्तेमाल किया जाता है।



अगर आपको अपने घर की सकारात्मकता बनाई रखनी है, तो घर के मंदिर में देवी-देवताओं की कपूर से आरती करें। इसके अलावा संध्या के समय घर के मंदिर में कपूर जलाना बेहद शुभ होता है। संध्या के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक रहता है। इसलिए शाम के समय कपूर के छोटे से टुकड़े को जरूर जलाएं।