फ्रोजन फूड्स से हो सक्ता है कई नुकसान

author-image
New Update
फ्रोजन फूड्स से हो सक्ता है कई नुकसान

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: फ्रोजन फूड्स का न्यूट्रिशनल वेल्यू बहुत कम है और वे मौसमी भी नहीं हैं। फ्रोजन फूड्स का नियमित सेवन आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे में डाल सकता है।

ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर को बढ़ाते हैं: ज्यादातर फ्रोजन फूड्स को स्टार्च का उपयोग करके संरक्षित किया जाता है। फ्रोजन फूड्स में सोडियम होता है जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है और पुरानी बीमारी का कारण बनता है।

दिल के रोग: फ्रोजन फूड में हाई ट्रांस फैट होने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। रोजाना फ्रोजन फूड्स का सेवन करने से हृदय रोगों के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं।

वजन बढ़ना और मोटापा : फ्रोजन फूड्स कैलोरी से भरे होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते हैं। नियमित रूप से फ्रोजन फूड्स के सेवन से समय के साथ वजन और मोटापा बढ़ सकता है।