जानिए सरसों का साग खाने के फायदे

author-image
New Update
जानिए सरसों का साग खाने के फायदे

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सरसों का साग खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। सरसों के साग में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है। ये शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।



आंखों के लिए- सरसों के साग में विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है, जो आंखों की मांसपेशियों को किसी भी तरह की क्षति से बचाने में मदद करता है।



हड्डियों के लिए- सरसों के साग में कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।



तनाव के लिए- सरसों के साग में मौजद फ्री रेडिकल, एंटी-ऑक्सीडेंट तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।



दिल के लिए- सरसों के साग के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है। इससे कार्डियोवास्कुलर रोगों के खतरे से बचा जा सकता है।