हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ

author-image
New Update
हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री पद के लिए चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का 15वां मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। इसके अलावा मौजूदा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गईं। रविवार को शिमला के रिज मैदान पर दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। अब जल्द मंत्रियों के नाम तय होंगे। ​