राज्यपाल पद के लिए सीवी आनंद बोस 23 नवंबर को लेंगे शपथ

author-image
New Update
राज्यपाल पद के लिए सीवी आनंद बोस 23 नवंबर को लेंगे शपथ

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि, पूर्व नौकरशाह डॉ. सीवी आनंद बोस 23 नवंबर को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 नवंबर को बोस को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि, "भारत के राष्ट्रपति डॉ सी वी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल के नियमित राज्यपाल के रूप में नियुक्त करके प्रसन्न हैं।"



पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त राज्यपाल ने अपने जीवन के बारे में बात करते हुए बताया कि वह राज्य के संवैधानिक प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए उत्सुक थे।