ठंड में शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं ये फल

author-image
New Update
ठंड में शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं ये फल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ठंड बढ़ते ही सर्दी-खांसी, जुकाम, गला दर्द और सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इससे बचाव के लिए खान-पान में कुछ बदलाव करें। शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए सर्दियों में पपीता का सेवन करें। यह ठंड से निपटने का एक प्राकृतिक तरीका है। इससे सर्दी-खांसी से रिकवर होने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पायी जाती है, जिससे शरीर को एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त होता है। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है।





अनानास में एंटी-इन्फलेमेंट्री प्रॉपर्टी होती है, जो एलर्जी सहित कई बीमारियों में रामबाण इलाज है। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इससे ठंड में सर्दी-जुकाम और एलर्जी होने का खतरा भी कम हो जाता है। अनानास का जूस जरूर पीएं।



इसका सेवन लाभदायक होता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। ब्लड शूगर के साथ ही कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में यह कारगर है। इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी बनी रहती है।



सर्दियों में संतरा खाने से शरीर गर्म रहता है। इसके सेवन से सर्दी-खांसी में भी राहत मिलती है। यह फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में पायी जाती है।



स्ट्रॉबेरी के सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है। यह बॉडी को गर्म रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा संबंधी रोगों के जोखिमों को कम करता है।