स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दही कई लोगों की डेली डायट का हिस्सा है। आयुर्वेद के मुताबिक, दही प्रकृति में गरम होता है। यहां हम दही से जुड़ी ऐसी ही कई जानकारियां दे रहे हैं जो आपके काम की हो सकती हैं। दही रोजाना न खाएं। आप मट्ठा या छाछ रोज पी सकते हैं। दही में फल न मिलाएं। इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है। दही को मछली, चिकन या मटन के साथ मिलाकर न खाएं। दही रात में न खाएं। इसे दोपहर के वक्त कम मात्रा में खाना ठीक है। जिन्हें दही से दिक्कत है, उनके लिए छाछ बेस्ट है।