नारियल पानी ज्यादा सेवन करने से होता है नुकसान

author-image
Harmeet
New Update
नारियल पानी ज्यादा सेवन करने से होता है नुकसान



स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : हेल्दी ड्रिंक्स की बात करने से सबसे पहले नाम आता है नारियल पानी का। नारियल पानी को शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने ऐसे बहुत से गुण हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इसके बहुत से नुकसान भी हैं। तो आइये जाने नारियल पानी से शरीर को होने वाले नुकसानों के बारे में।

ब्लड प्रेशर करता है लो, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए जरूरत से ज्यादा नारियल पानी का सेवन जानलेवा साबित हो सकता है।

ज्यादा मात्रा में नारियल पानी सेवन करने से पेट फूलने और पेट खराब होने की समस्या हो सकती है।

इसे पीने में एलर्जी वाले व्यक्ति में प्रतिक्रिया बढ़ सकती है।

ज्यादा मात्रा में नारियल पानी पीना शरीर में कैलोरी को बढ़ा सकता है जिससे वजन बढ़ सकता है।