राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज: आज सुबह एक महिला अपने चार साल के बच्चे के साथ एक सुनसान खदान में कूद गई। घटना कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर के बामुंडीहा की है। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और ईसीएल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। पहले बच्चे को रेस्क्यू किया गया। फिर एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को बचाया गया। दोनों को जब आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के नाम सुमन ठाकुर और सुमित ठाकुर हैं। खबर मिलते ही आसनसोल नगर निगम की मेयर पार्षद इंद्राणी मिश्रा मौके पर पहुंचीं। पुलिस इस मौत की जांच कर रही है।