बाढ़ क्षेत्र में फंसी हैं 500 से अधिक गर्भवती महिलाएं

author-image
New Update
बाढ़ क्षेत्र में फंसी हैं 500 से अधिक गर्भवती महिलाएं

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: वाराणसी में गंगा में आई बाढ़ के कारण जहां लोग अपने घरों को छोड़कर बाढ़ राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं वहीं बाढ़ ग्रस्त इलाकों में 500 से अधिक गर्भवती महिलाएं रह रही हैं। इनमें 100 से अधिक ऐसी महिलाएं हैं जिनका एक महीने के भीतर प्रसव होना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर उन्हें बेहतर इलाज देने की तैयारी चल रही है।