जंतर-मंतर पर महापंचायत, किसानों को रोकेगी दिल्ली पुलिस

author-image
Harmeet
New Update
जंतर-मंतर पर महापंचायत, किसानों को रोकेगी दिल्ली पुलिस

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: संयुक्त किसान मोर्चा ने आज जंतर-मंतर पर महापंचायत करने का एलान किया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने किसानों को जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में ये तय नहीं है कि किसानों का क्या रुख रहेगा। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि अनुमति नहीं देने की सूरत में किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, लेकिन जो किसान नई दिल्ली में आ चुके हैं वह जंतर-मंतर जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस किसानों के रुख को देखते हुए आज सुबह ही अपनी रणनीति तय करेगी।