स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हर भारतीय के लिए सम्मान और उपलब्धि का दिन होता है ये भारत की आजादी का दिन। पूरा देश आजादी का जश्न मनाता है। स्वतंत्रता दिवस पर घर पर परिवार और बच्चों के लिए बनाएं खास तिरंगा बर्फी।
तिरंगा बर्फी बनाने की सामग्री : ताजा खोया, पनीर, शक्कर, इलायची पाउडर, खाने वाला केसरिया और हरा रंग, चांदी का वर्क।
तिरंगा बर्फी बनाने की विधि : तिरंगा बर्फी बनाने के लिए खोया और पनीर को कद्दूकस करके उसमें अच्छे से चीनी मिला लें। एक कड़ाही में गैस पर मध्यम आंच पर गर्म करें।कड़ाही में पनीर वाला मिश्रण डालकर तब तक पकाएं, जब तक ये मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। अब कड़ाही से खोया अलग होने लगे तो इसमें इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें। इस मिश्रण को तीन बराबर भागों में बांटकर दो हिस्सों में केसरिया और हरा रंग मिला लें। सफेद वाले मिश्रण को अलग रखें। हरे मिश्रण को किसी सपाट प्लेट पर घी लगाकर बेलन से पतला फैला लें। इसके ऊपर सफेद वाली बर्फी का मिश्रण रखें। फिर समान मात्रा में केसरिया वाले मिश्रण को फैला लें।चाहें तो ऊपर से चांदी का वर्क लगा सकते हैं। बेलन से इसे हल्के हाथों से फैलाने के बाद बर्फी की शेप में काट लें।