New Update
/anm-hindi/media/post_banners/vr6BfaLeD8frTl2FrWIr.jpg)
राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज: कुल्टी का लाल बत्ती इलाका इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। कभी गुनाहगारो का पनाहगार रहा लच्छीपुर रेड लाइट एरिया में एक बार फिर ड्रग्स, गांजा, हिरोइन के साथ साथ तमाम अवैध धंधा पनपने लगा है। 1 सप्ताह के अंदर नियामतपुर फाड़ी पुलिस ने वहां से दो अग्नियास्त्र, तीन कारतूस और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार की रात नियामतपुर फाड़ी पुलिस और डीडी डिपार्टमेंट के संयुक्त तलाशी अभियान में पुलिस ने साढ़े 3 किलो गांजे के साथ एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम छोटी बीवी उर्फ शोभा है। पुलिस ने शुक्रवार को छोटी बीबी उर्फ शोभा और उसके पति को आसनसोल न्यायालय में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।