जानें क्या हैं मंकीपॉक्स के लक्षण?

author-image
New Update
जानें क्या हैं मंकीपॉक्स के लक्षण?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश में अब तक मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आए हैं। इनमें तीन मरीज केरल और एक दिल्ली में मिला है। दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती 34 वर्षीय मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं मिली है। ऐसे में जरूरी है कि आप मंकीपॉक्स संक्रमण के बारे में सही जानकारी रखें। ​

मंकीपॉक्स जानवरों से मनुष्यों में प्रसारित होने वाला वायरस है। इसके लक्षण चेचक जैसे ही हैं लेकिन चेचक की तुलना में कम गंभीर है। कांगो बेसिन क्लैड को ज्यादा गंभीर माना जाता है। इसका असर काफी तेज होता है।

मंकीपॉक्स के लक्षण दो से चार सप्ताह तक दिखाई दे सकते हैं। बुखार, सिरदर्द, लाल चकत्ते, गले में खराश, खांसी और सूजी हुई लिम्फ नोड्स इत्यादि की परेशानी हो सकती है। शरीर पर घाव हो सकते हैं जो दो से चार सप्ताह तक रह सकते हैं।