चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, देखें वीडियो
घोर कलियुग : मां ने अपनी ही नाबालिग बेटी का करवाया सामूहिक दुष्कर्म ! (Video)
योगी आदित्यनाथ को उनके 53वें जन्मदिन पर PM Modi ने दी बधाई
सीएम योगी ने अपने 53वें जन्मदिन पर किया पौधारोपण!
BSP मायावती ने दी सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके 53वें जन्मदिन पर बधाई
बर्थडे पर नीना गुप्ता ने पहनी रिवीलिंग ड्रेस! बोल्डनेस देख फैंस हुए हैरान
पाकिस्तान ने फिर ट्रंप के सामने फैलाए हाथ!
21 मूर्तियों की स्थापना, अनुष्ठान और मंत्रोच्चार के साथ राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा! मुख्यमंत्री ने की पूजा
राष्ट्रपति मुर्मू ने DGMO राजीव घई को उत्तम युद्ध सेवा मेडल से किया सम्मानित

दुर्गापुर जेल से तीन कैदी फरार

author-image
Harmeet
New Update
दुर्गापुर जेल से तीन कैदी फरार

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: रविवार दोपहर करीब तीन बजे तीन कैदी दुर्गापुर के फुलझोड़ जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। दोपहर करीब चार बजे घटना की जानकारी मिलते ही जेल में कोहराम मच गया डीआईजी कारा और अन्य पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फरार तीन बंदियों की तलाश शुरू कर दी है अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। सात साल पहले तीन विचाराधीन कैदी एक बार गेट गार्डों को नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हो गए थे।

फरार कैदियों में एक का नाम भुबन नियोगी हैं। उसका घर दक्षिण 24 परगना के रामनगर में है। अंडाल थाने में भुबन के खिलाफ लूट का मामला दर्ज है। दुसरा मोहम्मद शहाबुद्दीन उसका घर जामुड़िया के श्रीपुर चौराहे पर है। शहाबुद्दीन के खिलाफ देवघर मधुपुर रेलवे पुलिस के साथ साथ कुल्टी थाने में भी डकैती का मामला दर्ज है। तीसरा नेपाल मृधा है। झारखंड के जामताड़ा इलाके का रहने वाला है। पांडबेश्वर थाने में नेपाल पर हत्या का मामला दर्ज है।