स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कुछ सबसे ज्यादा खतरनाक जानवरों की बात करें तो पानी में रहने वाले मगरमच्छ भी शामिल हैं। इन्हें कभी भी चिड़ियाघर में खुले में नहीं रखा जाता बल्कि पिंजरे के अंदर रखते हैं। मगरमच्छ बेहद शातिर शिकारी होते हैं और वे कब शांति से अपने शिकार का काम तमाम कर देते हैं, पता ही नहीं चलता। हालांकि इस वक्त मगरमच्छ का जैसा वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा आपने पहले नहीं देखा होगा। मगरमच्छ इतने दिलेर होते हैं कि ये जंगल के राजा शेर को भी देखकर नहीं डरते और अगर वो पानी में 4 मगरमच्छों के बीच घिर जाए तो ये खूंखार जानवर उनका भी काम तमाम कर देता है। खास तौर पर मगरमच्छ जब भूखा होता है, तो वो बेहद खूंखार हो जाता है और बिना कुछ सोचे-समझे हमला कर देता है। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे एक वीडियो में इस जानवर का खूंखार रूप देखिए।
वायरल हो रहे वीडियो में आप मगरमच्छ की लंबी छलांग देखकर दंग रह जाएंगे, क्योंकि आमतौर पर उसे इतना ऊंचा उछलते हुए शायद ही आपने कभी देखा होगा। 11 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में मांस का टुकड़ा देखते ही आम तौर पर ज़मीन या पानी में पड़ा रहने वाला मगरमच्छ किसी रॉकेट की तरह ऊपर की ओर कूद पड़ता है। वीडियो में मांस का टुकड़ा ऊपर किया जाता है और उसे खाने के लिए मगरमच्छ भी ऊपर उठता चला जाता है। ये नज़ारा किसी को भी खौफ से भर देगा।