मुर्मू और भाजपा नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज

author-image
New Update
मुर्मू और भाजपा नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज

एएनएम न्यूज, ब्यूरो :राष्ट्रपति चुनाव में प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कर्नाटक में कांग्रेस ने मंगलवार को एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और अन्य के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में सत्तारूढ भाजपा ने 17 और 18 जुलाई को अपने विधायकों को रिश्वत दी और अनुचित प्रभाव डाला। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जो विधायक मतदाता थे, उन्हें एक फाइव स्टार होटल में शानदार ठहरने की व्यवस्था की गई थी।