एएनएम न्यूज, ब्यूरो : पश्चिम बंगाल की शासन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में "शासन की गंभीर समस्याएं हैं।" और नागरिक समाज और बुद्धिजीवियों से इस मुद्दे पर बोलने का आग्रह किया। धनखड़ ने कहा है कि, "हमारे राज्य में शासन की गंभीर समस्याएं हैं। मैं नागरिक समाज और बुद्धिजीवियों से शासन की इस गंभीर समस्या के बारे में बोलने की अपील करता हूं। हम अत्यधिक तुष्टिकरण देख रहे हैं और यह तुष्टिकरण हमारे लोकतंत्र को नष्ट कर देगा।"