अदालत ने क्यों सुनाई इस पॉप सिंगर को 30 साल जेल की सजा ?

author-image
Harmeet
New Update
अदालत ने क्यों सुनाई इस पॉप सिंगर को 30 साल जेल की सजा ?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : महिलाओं और बच्चों के यौन शोषण का दोषी ठहराए जाने के नौ माह बाद बुधवार को अमेरिकी पॉप गायक आर कैली को 30 साल जेल की सजा सुनाई गई है।



सूत्र के मुताबिक कैली को पिछले साल सितंबर में न्यूयार्क की अदालत ने आठ महिलाओं की तस्करी का दोषी ठहराया था। इसके बाद से उसकी सजा पर बहस चल रही थी। अभियोजक उसके लिए उम्रकैद की मांग कर रहे थे। बुधवार कैली को 30 साल जेल की सजा सुनाई गई। इस के साथ ही इस दौरान अदालत में खुलासा हुआ कि कैली ने गायिका आलिया से 1994 में उस समय शादी की थी, जब उसकी उम्र केवल 15 साल थी। तब प्रमाण पत्र में उसे 18 साल की दिखाया गया था। बाद में उनकी शादी को रद्द कर दिया गया। नौ साल बाद ही विमान दुर्घटना में आलिया की मौत हो गई थी।