राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज: आसनसोल के पोलो मैदान में आज ममता बनर्जी पहुंची। ममता ने अग्निपथ योजना को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ 4 साल की नौकरी नही होनी चाहिए और हम अपने स्तर पर ऐसे लोगो को हमेशा नौकरी देते है। ममता ने कहा कि यह भाजपा द्वारा फैलाया गया डस्टबिन है जिसे उसे ही साफ करना होगा। उन्होंने इसे भाजपा का 2024 के चुनाव को लेकर एक बड़ा स्कैम करार दिया। ममता ने कहा कि भाजपा हिंसा से मर रह है और सौ दिन के योजना के 6 महीने तक का पैसा रोक रखा है।
ममता बनर्जी ने 21 जुलाई हक़ी सभा को भाजपा के खिलाफ जिहाद छेड़ने का दिन घोषित करने का ऐलान किया। ममता ने महाराष्ट्र को लेकर कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में करोड़ो रूपये देकर सरकार गिराने का काम करते हुए आम जनता के राय को चुनौती दे रही है।