/anm-hindi/media/post_banners/mChkfsmsvNbt12Sk5doX.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: किशमिश भिगो कर खाने से मिलेंगे फायदे
किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसका इस्तेमाल खीर बनाने में भी किया जाता है। इसमें आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को ताकत और मजबूती प्रदान करते हैं। इन्हें सूखा या फिर भिगो कर भी खाया जा सकता है। अगर आप इसे खाली पेट खाएंगे तो अधिक फायदे मिलेंगे।
जानें- किस समय खानी चाहिए किशमिश
रोजाना नाश्ते में किशमिश खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। ओट्स या शेक में भी किशमिश डालकर इनका सेवन कर सकते हैं। अगर आप खाली पेट मुट्ठी भर किशमिश रोज खाएंगे तो आप एकदम फिट रहेंगे।
किशमिश खाने के फायदे
- ऐसे लोग जिन्हें कब्ज की शिकायत है वह किशमिश को भिगोकर खा सकते हैं। इससे उनकी परेशानी दूर हो सकती है।
- वजन कम कम करने भी किशमिश काफी फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें नेचुरल शुगर होता है, जिसे आप ज्यादा शुगर खाने के बजाय किशमिश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ-साथ हड्डियों के लिए भी किशमिश काफी फायदेमंद है। यानी किशमिश के एक नहीं बल्कि कई ऐसे फायदे हैं, जिससे आप कोई परेशानी को दूर कर सकते हैं।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)