बराकर अबकारी विभाग और झारखंड अबकारी विभाग ने चलाया छापामारी अभियान

author-image
New Update
बराकर अबकारी विभाग और झारखंड अबकारी विभाग ने चलाया छापामारी अभियान

पलविंदर सिंह, एएनएम न्यूज़: बराकर अबकारी विभाग तथा झारखंड अबकारी विभाग ने कुल्टी तथा आस पास के कई इलाकों मे छापामारी अभियान चलाया और काफी मात्रा मे आईडी और वाश जप्त किया। इस संबंध मे बताया जाता है कि बराकर रेंज के अबकारी विभाग के अधिकारियों की टीम तथा झारखंड राज्य के अबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से आज कुल्टी के हाथीनल नदी किनारे, आसनबनी, बोडोधावड़ा ,राकता, निमजोरा, सुबल धौड़ा, मोहन धावड़ा और डिसरगढ़ आदि इलाको मे संयुक्त रूप से अवैध शराब बनाने वालों के ठिकानों पर छापेमारी किया। इस दौरान उनके साथ झारखंड पुलिस भी उपस्थित थे। अवैध शराब बनाने वालों ने शराब बनाने के उपयोग मे लाए जाने वाले पदार्थों को जंगलों तथा बड़े-बड़े गढ्ढो मे छुपाकर रखा था। जिसे अधिकारियों ने खोजकर जप्त किया। इस दौरान 65 लीटर आईडी, एफ वाश 2000 लीटर जप्त किया गया। जप्त वस्तुओं की कीमत 1,13000 रुपया आंका गया है। छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। अबकारी विभाग द्वारा चलाए गए इस छापामारी अभियान से अवैध शराब कारोबारियों मे हड़कंप मचा हुआ है।