आज शाम योगी आदित्यनाथ लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

author-image
New Update
आज शाम योगी आदित्यनाथ लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जाएंगे जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा प्रदेश की सत्ता संभालेंगे। बृहस्पतिवार को भाजपा के विधानमंडल दल ने योगी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया। इसके बाद योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने योगी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। योगी शुक्रवार शाम चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।