/anm-hindi/media/media_files/2025/08/04/snack-2025-08-04-17-59-09.jpg)
Snake
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सांप धरती के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में शामिल हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं जबकि 40 जमीन पर रहने वाले हैं। हालांकि, आज हम आपको एक ऐसे सांप के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत करोड़ों में है।/anm-hindi/media/post_attachments/assets/images/2025/08/04/two-mouth-snake-why-sold-in-crores-known-as-red-sand-boa_4975ca8b0f8e9648ff0ac65d5e4c96a6-929709.jpeg?q=80&w=700&dpr=1)
यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस दो मुंहा सांप का नाम है रेड सैंड बोआ। आखिर इस सांप की कीमत इतनी अधिक क्यों है? इसमें ऐसा क्या होता है, जो यह इतना महंगा बिकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सांप की कीमत 25 करोड़ रुपये तक होती है। /anm-hindi/media/post_attachments/assets/images/2025/08/04/two-mouth-snake-why-sold-in-crores-known-as-red-sand-boa_d41c0930813737c3659a64a3fe3b1445-789910.jpeg?q=80&w=700&dpr=1)
जानकारी के मुताबिक, रेड सैंड बोआ सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक होती है। यह दो मुंहा सांप बेहद दुर्लभ है, जिसकी वजह से इस कीमत इतनी अधिक है। इस सांप का इस्तेमाल कई तरह से होता है, जिसकी वजह से इसकी मांग अधिक होती है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)