Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेसियों ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ

खबर है कि असम में AASU यानी ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और कांग्रेस के 150 से ज्यादा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

New Update
breking

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) निकलते ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि असम में AASU यानी ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और कांग्रेस के 150 से ज्यादा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। फिलहाल, कांग्रेस की यात्रा तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) शासित पश्चिम बंगाल (West Bengal) में है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पहले ही लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) अकेले लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। मंत्री पीयूष हजारिका (Minister Piyush Hazarika) ने कांग्रेस पर तंज कसा और 150 से ज्यादा नेताओं के भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी है।