WhatsApp में अब देसी भाषा में करें चैटिंग

वॉट्सऐप की ओर से यूजर्स को डिफाल्ट तौर पर अंग्रेजी लैंग्वेज का सपोर्ट दिया जाता है। हालांकि बेहद कम लोगों को मालूम होगा कि वॉट्सऐप अंग्रेजी के अलावा 40 अन्य भाषाओं में मौजूद है।

New Update
whatsaap

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : वॉट्सऐप की ओर से यूजर्स को डिफाल्ट तौर पर अंग्रेजी लैंग्वेज का सपोर्ट दिया जाता है। हालांकि बेहद कम लोगों को मालूम होगा कि वॉट्सऐप अंग्रेजी के अलावा 40 अन्य भाषाओं में मौजूद है। इसमें हिंदी, बंगानी, तमिल, गुजराती जैसी भाषाएं शामिल हैं। अगर आप भी अपनी लोकल भाषा में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसका कैसे यूज किया जा सकता है।

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए

  • सबसे पहले WhatsApp ओपन करें।
  • इसके बाद टॉप राइट कॉर्नर पर दिखने वाले थ्री डॉट पर क्लिक करें।इसके बाद आपको Setting ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको ऐप लैंग्वेज पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपनो लोकल लैंग्वेज को सेलेक्ट करना होगा।

iPhones यूजर्स के लिए

  • iPhone यूजर्स को लोकल लैंग्वेज सेलेक्ट करने के लिए आपको फोन Setting ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फोन Setting और फिर General ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद 'Language & Region' पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको 'Add Languages' ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपनी लोकल लैंग्वेज को सेलेक्ट करना होगा।