भारत में भर्तियों पर रोक, क्या है वजह?

रिपोर्ट का कहना है कि ये कंपनियां फिलहाल सिर्फ जरूरी पदों पर ही भर्ती करेंगी। इसके अलावा बाकी भर्तियां रोक दी जाएंगी। बता दे कि बड़ी टेक कंपनियां वैश्विक मंदी के चलते भारत में भर्तियां रोक रही हैं। 

author-image
Sneha Singh
New Update
Amazon

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: फेसबुक, अमेज़न, एप्पल, नेटफ्लिक्स और अल्फाबेट ने दुनिया भर में हजारों कर्मचारियों की छंटनी की, जिसमें भारत के ऑफिस भी शामिल हैं। अब साल खत्म होने को है, लेकिन यह तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टेक जाइंट कंपनियों ने भारत में भर्तियां रोक दी हैं। रिपोर्ट का कहना है कि ये कंपनियां फिलहाल सिर्फ जरूरी पदों पर ही भर्ती करेंगी। इसके अलावा बाकी भर्तियां रोक दी जाएंगी। बता दे कि बड़ी टेक कंपनियां वैश्विक मंदी के चलते भारत में भर्तियां रोक रही हैं।