पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

खबर है कि पुलिस लाठीचार्ज में मजूमदार को चोट आई है और वे बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

New Update
bjp.

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर पूरे राज्य में जमकर हंगामा हो रहा है। इस बीच संदेशखाली जा रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार जख्मी हो गए हैं। खबर है कि पुलिस लाठीचार्ज में मजूमदार को चोट आई है और वे बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हिंसा को लेकर आज मजूमदार ने संदेशखाली जाने का ऐलान किया था।