चाय उत्पादन बढ़कर इतने करोड़ किलो रहा

इस साल अक्टूबर में देश में चाय उत्पादन  12.06 प्रतिशत बढ़कर 18.28 करोड़ किलो रहा। पिछले साल इसी माह में यह 16.31 करोड़ किलो था। देश के सबसे बड़े चाय उत्पादक राज्य असम में भी अक्टूबर में 10.43 करोड़ किलो से

author-image
Kalyani Mandal
New Update
teaassam

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : इस साल अक्टूबर में देश में चाय उत्पादन 12.06 प्रतिशत बढ़कर 18.28 करोड़ किलो रहा। पिछले साल इसी माह में यह 16.31 करोड़ किलो था। देश के सबसे बड़े चाय उत्पादक राज्य असम में भी अक्टूबर में 10.43 करोड़ किलो से अधिक का उत्पादन हुआ और दक्षिण भारत में उत्पादन आलोच्य महीने में मामूली रूप से घटकर 1.88 करोड़ किलो रहा।