इन राज्यों की शिक्षा बोर्ड की तरफ से राहत की खबर

महाराष्ट्र में बढ़ते तापमान के मद्देनजर राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोडर् के सभी स्कूलों में शुक्रवार से अवकाश घोषित कर दिया। इस संबंध में स्कूल शिक्षा एवं खेल विभाग ने गुरुवार रात शासनादेश जारी किया।

author-image
Kanak Shaw
New Update
shiksha

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महाराष्ट्र में बढ़ते तापमान के मद्देनजर राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोडर् के सभी स्कूलों में शुक्रवार से अवकाश घोषित कर दिया। इस संबंध में स्कूल शिक्षा एवं खेल विभाग ने गुरुवार रात शासनादेश जारी किया। सरकार ने आदेश दिया गया है कि प्रदेश के अन्य बोडरं के विद्यालय यदि निर्धारित समय पर चल रहे हैं या फिर ऐसे विद्यालय जहां महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं तो विद्यालय प्रशासन अपने स्तर पर अवकाश घोषित करने के संबंध में निर्णय ले सकते हैं। इस बीच, अनियमित मौसम के कारण राज्य भर में झूलसने वाली गर्मी का अहसास किया जा रहा है, जिससे लोगों को दैनिक गतिविधियों में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और राज्य के अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। 

इससे पहले ओडिशा सरकार ने चिलचिलाती गर्मी के मद्देनजर छुट्टियों को आगे बढ़ाते हुए यह घोषणा की है कि राज्य के सभी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां शुक्रवार से शुरू होंगी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि 21 अप्रैल से सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त विद्यालय गर्मी की छुट्टी के लिए बंद रहेंगे। इसने कहा कि विद्यालयों को फिर से खोलने की तारीख जल्द ही तय की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि आमतौर पर ओडिशा के विद्यालयों में मई के पहले सप्ताह में गर्मी की छुट्टियां शुरू होती हैं। राज्य में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है और बुधवार को 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मयूरभंज का बारीपदा 44.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। राज्य सरकार ने गर्मी के कारण 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक और फिर 19 और 20 अप्रैल को पांच दिनों के लिए विद्यालय बंद कर दिए थे।