ममता बनर्जी नहीं कर सकतीं तो हमें बताएं: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय राज्य मंत्री और पश्चिम बंगाल से सांसद निशिथ प्रमाणिक ने कहा है कि 'अगर ममता बनर्जी, शाहजहां शेख को गिरफ्तार नहीं कर सकतीं तो केंद्र को बताएं, हम एक घंटे में शाहजहां शेख को पकड़ लेंगे।'

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
mamta banerjee

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : संदेशखाली के मुद्दे पर ममता बनर्जी सरकार घिरी हुई है। अब भाजपा ने संदेशखाली विवाद के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख की अब तक गिरफ्तारी न होने पर ममता सरकार पर निशाना साधा है। केंद्रीय राज्य मंत्री और पश्चिम बंगाल से सांसद निशिथ प्रमाणिक ने कहा है कि 'अगर ममता बनर्जी, शाहजहां शेख को गिरफ्तार नहीं कर सकतीं तो केंद्र को बताएं, हम एक घंटे में शाहजहां शेख को पकड़ लेंगे।'