पश्चिम बंगाल में किशोरी की मौत के विरोध में प्रदर्शन

कालियागंज (पश्चिम बंगाल), 25 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में लोगों के एक समूह ने पिछले सप्ताह नहर से एक किशोरी का शव मिलने के मामले में मंगलवार को कालियागंज थाने में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

author-image
Sunita Bauri
New Update
Kaliyaganj Protest

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: पश्चिम बंगाल में एक किशोरी की मौत का विरोध कर रहे लोगों ने मंगलवार को कालियागंज (Kaliyaganj) में पुलिस थाने में आग लगा दी। इस हत्या के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। ये घटना उत्तर दिनाजपुर जिले में हुई। कालियागंज की नहर में 21 अप्रैल को 17 वर्षीय किशोरी का शव मिला था। उसके साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने हंगामा किया था और कई दुकानों में आग लगा दी थी। 

आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को थाना घेराव का आयोजन किया। प्रदर्शनकारी पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं। प्रदर्शनकारियों आगजनी के साथ-साथ तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव भी किया। हालांकि, लड़की की मां की ओर से दायर एक शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।