West Bengal: कही आप भी तो नहीं कर रहीं लिपस्टिक और बिंदी लगाने की गलती, जानिए क्या हुआ बंगाल में इसका अंजाम

दुल्हन को बिंदी और लिपस्टिक लगाने को लेकर मुर्शिदाबाद में बवाल मच गया है। बिंदी और लिपस्टिक को लेकर हुई मारपीट में दुल्हा सहित 8 लोग घायल हो गये हैं।

New Update
same sex marriage

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : दुल्हन को बिंदी और लिपस्टिक लगाने को लेकर मुर्शिदाबाद में बवाल मच गया है। बिंदी और लिपस्टिक को लेकर हुई मारपीट में दुल्हा सहित 8 लोग घायल हो गये हैं। यह घटना मुर्शिदाबाद के सागरदिघी में घटी है। 

दरअसल सोमवार को खाने की रस्म थी। दोपहर में दुल्हनको ससुराल जाना था। इस दौरान दुल्हन को सजाया जा रहा था। इस बीच, दूल्हे की बहन ने कहा कि दुल्हन बिंदी और लिपस्टिक नहीं लगा सकती। इसी को लेकर बवाल मचा। बवाल इतना बढ़ गया कि इसकी सूचना रघुनाथगंज थाने को दी गयी। पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। दूल्हे समेत पांच लोगों को जंगीपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दूल्हे के सिर पर पांच टांके लगे हैं।