New Update
/anm-hindi/media/media_files/47m2VKdonSNRz4r1BHHo.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में दुर्गा पूजा (Durga Puja 2023) को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के लिए बनाए गए पंडालों पर भारी खर्च भी किया जाता है। ऐसे में इस बार दुर्गा पूजा पंडाल में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का क्रेज देखने को मिलेगा। कोलकाता (Kolkata) में एक दुर्गा पूजा पंडाल में चंद्रयान-3 को दर्शाया जाएगा। इस पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा को चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम (lander Vikram) पर विराजमान दिखाया जाएगा। इसके अलावा पंडाल में प्रज्ञान रोवर के भी एक मॉडल को प्रदर्शित किया जाएगा।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)