Weather Update: आ रही है भारी बारिश

प्रचंड गर्मी से प्रदेश में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को झारखंड के आसपास के इलाकों में चक्रवात बनेगा, जिससे राज्य में बारिश की मात्रा बढ़ेगी।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
weather

 स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: प्रचंड गर्मी से प्रदेश में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को झारखंड के आसपास के इलाकों में चक्रवात बनेगा, जिससे राज्य में बारिश की मात्रा बढ़ेगी। बुधवार को राज्य के 15 जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। इसके साथ ही कोलकाता शहर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अलीपुर मौसम विभाग ने बुधवार को पहले ही यलो अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।