Bengal Weather Update: लू की चेतावनी, बंगाल में पारा 40 डिग्री पार!

बुधवार से पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुरा, पश्चिम बर्दवान, पश्चिम मेदिनीपुर में लू की स्थिति विकसित होगी। इन जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
bangal weadar

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मौसम विभाग ( IMD ALERT) में बुधवार से पश्चिमी जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी जिलों खासकर बांकुड़ा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री तक जा सकता है। बुधवार से पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुरा, पश्चिम बर्दवान, पश्चिम मेदिनीपुर में लू की स्थिति विकसित होगी। इन जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।