साल का पहला चक्रवात, आईएमडी ने जताया ये अनुमान

मछुआरों और नौ-परिवहन से जुड़े लोगों को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में ​में जाने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। क्योंकि इस क्षेत्र में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

author-image
Sunita Bauri
New Update
First cyclone of the year

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्व में एक चक्रवात के बनने के शुरुआती संकेत मिले हैं। इसे लेकर 7 से 11 माई तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलर्ट जारी किया गया है। यह चक्रवात 2023 का पहला चक्रवात होगा। चक्रवात का नाम ‘मोचा’ रखा गया है। यमन ने लाल सागर तट पर अपने एक बंदरगाह शहर ‘मोचा’ के नाम पर चक्रवात के इस नाम को सुझाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि छह मई को चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बन सकती है। मौसम प्रणाली के आठ मई को कम दबाव के क्षेत्र में केंद्रित होने और नौ मई को एक चक्रवात में तेज होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि चक्रवात के बंगाल की मध्य खाड़ी की ओर बढ़ने का अनुमान है।